ग्वालियर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं शिव महिमा के पांचवे दिवस में परम पूज्य महामण्डलेश्वर साध्वी प्रज्ञा भारती के परम शिष्य स्वामी सुनीलानंद जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा में में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि शरीर मथुरा है और हृदय गोकुल, नन्द जीव है इस शरीर को मथुरा बनाना है हृदय गोकुल में बाल कृष्ण को पधराओ। महाराज जी ने कहा कि भगवान ने माखन चोरी लीला गोपियों के उद्धार के लिए रचाई, भगवान की लीलाओं को समझना है तो आपको निर्मल बनना होगा तभी यह लीलाऐं समझ में आयेंगी। कथा के दौरान माखन चोरी की बहुत ही सुंदर झांकी की प्रस्तुति हुई। गोवर्धन लीला का उदाहरण देते हुए महाराज ने कहा कि एक और भगवान ने इन्द्र के घमंड को तोड़ा वहीं दूसरी और गोवर्धन लीला के माध्यम से समाज को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। श्रीमद् भागवत में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सभी यजमानों का पूजन होता है। दिनंाक 20 दिसम्बर 2021 को महारास की कथा एवं भगवान के विवाह के महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। श्री अचलेश्वर महादेव के पास जीवायएमसी प्रांगण में दोपहर 2.00 बजे से 5.30 बजे तक चल रही है।